दिल्ली के एक घर में मिले दो बच्चों के शव, खून से लथपथ पड़ी थी मां, पिता की तलाश कर रही पुलिस

Delhi Crime News : दिल्ली के एक घर में दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला। अंदर देखा तो बच्चों के पास मां भी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Delhi Crime News

घर में बेडरूम के अंदर मिला महिला का शव। (File Photo)

Delhi Crime News : देश की राष्ट्रीय राजधानी से सनसनीखेज वारदात की एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के एक घर में दो बच्चों के शव मिले। घटनास्थल पर बच्चों की मां भी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब पिता की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को पांडव नगर से एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि श्याम नाम के एक व्यक्ति कल से लापता है। उसकी उम्र 42 साल है और उसका घर भी बंद है। इस पर पुलिस ने शशि गार्डन पहुंचकर घर के दरवाजे को खोला। पुलिस ने घर के अंदर देखा तो एक 15 साल के बच्चे और 9 साल की बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। पास में उनकी मां भी बेसुध अवस्था में पड़ी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाई-बहन थे दोनों नाबालिग

दोनों नाबालिग भाई-बहन थे। श्याम घर में ताला लगाकर लापता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को होश आने के बाद ही पता चलेगा कि इस घटना को किसने अंजाम दिया और इसकी क्या वजह थी।

विज्ञापन

श्याम की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल टीमों को बुलाया गया है, जोकि मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और श्याम की तलाश कर रही है। साथ ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है। इस घटना से इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ