दिल्ली के निर्माण मजदूरों को बड़ी राहत, 'आप' सरकार देगी 8000 रुपये

Arvind Kejriwal: जरूरी वेरिफिकेशन के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को 8000 रुपये दिए जाएंगे। मजदूरों को उनके आधार कार्ड से जुड़े खाते में ये सहायता राशि दी जाएगी।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (40)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Delhi Government: राजधानी की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के निर्माण मजदूरों को बड़ी राहत प्रदान की है। दिल्ली सरकार ने इन मजदूरों को 8-8 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। दरअसल, दिल्ली में ग्रेप 4 के नियम लागू हैं। प्रदूषण अधिक होने और दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर बढ़ने के कारण यहां निर्माण कार्य बंद है, जिससे मजदूर बेरोजगार हैं और उन्हें अपना घर चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

ऐसे में बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में बेरोजगार हुए निर्माण श्रमिकों को आर्थिक मदद देने का फैसला लिया गया। बता दें ज़रूरी वेरिफिकेशन के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को 8000 रुपये दिए जाएंगे। मजदूरों को उनके आधार कार्ड से जुड़े खाते में ये सहायता राशि दी जाएगी।

90 हजार से अधिक रजिस्टर्ड मजदूरों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार करीब 90 हजार रजिस्टर्ड मजदूरों को इससे फायदा होगा। बता दें दिल्ली में ग्रेप 4 के नियम लागू होने के बाद 18 नवंबर से निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 5 दिसंबर को निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को गुजराभत्ता देने का निर्दश दिया था। मजदूरों को इसका लाभ उठाने के लिए अपना प्रमाणपत्र दिखाना होगा।

GRAP के तहत ये नियम हैं लागू

बता दें दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ग्रेप के नियमों को लागू करता है। इन नियमों में पॉल्यूशन कम करने के लिए अस्थायी रूप से निर्माण कार्य बंद करना, डीजल जनरेटर पर कुछ दिनों के लिए रोक और ऑड ईवन नियम लागू करना समेत अन्य कई उपाय हैं। यहां बता दें कि एनसीआर में करीब 10 लाख से अधिक मजदूर निर्माण कार्य में लगे होने का अनुमान है। ये मजदूर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ