दिल्ली में चांदनी चौक की हवा सबसे साफ, आखिर कैसे हुआ ये 'चमत्कार'?

Delhi AQI Decreasing Latest Update: दिल्ली में हवा की हालत दिन-ब-दिन सुधर रही है। पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा साफ हवा चांदनी चौक में देखने को मिली है। आखिर इसकी क्या वजह है?

Delhi Chandni Chowk AQI

Delhi AQI lowest in Chandni Chowk: आमतौर पर सर्दियां आते ही दिल्ली की हवाओं पर प्रदूषण का पहरा देखने को मिलता था। मगर इस बार दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और दिल्ली की हवा काफी बेहतर है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की मानें तो पिछले 3 दिन से दिल्ली का AQI कम हो रहा है। जहां रविवार को दिल्ली का AQI 311 था, तो वहीं सोमवार को यह घटकर 273 हो गया।

चांदनी चौक ने मारी बाजी

दिल्ली की हवा की जांच करने के लिए 40 जगहों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके आंकड़ों की मानें तो चांदनी चौक की हवा सबसे साफ पाई गई है। सोमवार को चांदनी चौक का AQI 186 था। वहीं सबसे ज्यादा AQI नेहरू नगर (335) और शादीपुर (320) में रिकॉर्ड किया गया है।

कैसे साफ हुई हवा?

दिल्ली की हवा में सुधार के पीछे कई कारण सामने आए हैं। इसमें नए ट्रैफिक प्लान का बड़ा योगदान बताया जा रहा है। इसके अलावा मौसम में बदलाव के कारण भी दिल्ली की हवा साफ हो रही है। चांदनी चौक को दिल्ली के हॉट स्पॉट में गिना जाता है। इस मौसम में भारी संख्या में सैलानी चांदनी चौक का रुख करते हैं। ऐसे में हवा की सेहत में सुधार और कम प्रदूषण एक अच्छी खबर मानी जा रही है।

ट्रैफिक कंट्रोल को मिला श्रेय

ट्रैफिक हेडक्वाटर के DCP शशांक जैसवाल का कहना है कि हमने चांदनी चौक में आने-जाने वाली गाड़ियों की संख्या का डेटा कलेक्ट किया। इस दौरान हमने उस समय पर फोकस किया, जब भारी वाहन चांदनी चौक से गुजरते हैं। हमारी कोशिश थी कि इलाके में ट्रैफिक जाम कम से कम लगे, जिससे प्रदूषण कम होगा और लोगों के समय की भी बचत होगी। हम इसमें काफी हद तक कामयाब रहे हैं।

कैसे कम हुआ प्रदूषण?

IITM पुणे के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सचिन डी घुडे का कहना है कि दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण कम होने की एक बड़ी वजह ट्रैफिक कंट्रोल है। अमूमन आंदन विहार में भारी ट्रैफिक के कारण सबसे ज्यादा प्रदूषण देखने को मिलता था। ITO में भी यही हाल था। मगर ट्रैफिक के नए नियमों से स्थितियों में काफी बदलाव हुआ है। सीरी फोर्ट के आसपास काफी घने पेड़-पौधे हैं, जो प्रदूषण कम करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि इलाके की हवा काफी साफ रहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ