दिल्ली में ट्रिपल मर्डर! मां-बाप और बेटी की हत्या, तीनों को धारदार हथियार से काटा

Triple Murder in Delhi: दिल्ली में ट्रिपल मर्डर हुआ है। नेबसराय इलाके में एक घर से 3 लोगों की लाशें मिली हैं। मरने वालों में मां-बाप और उनकी बेटी शामिल है। लाशें परिवार के बेटे ने देखीं और उसने ही फोन करके पुलिस को बुलाया।

Delhi Triple Murder

इन 3 लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई।

Triple Murder in Delhi: दिल्ली में आज 3 लोगों की हत्या होने की खबर है। वारदात दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके में अंजाम दी गई। आज सुबह एक घर से 3 लोगों की लाशें मिली हैं। हत्या मां-बाप और उनकी बेटी की हुई है। तीनों लोगों को तेज धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस को वारदात में चाकू इस्तेमाल किए जाने का शक है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि घर में मृतकों का बेटा अर्जुन रहता था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वारदात के समय वह घर पर नहीं था, बल्कि टहलने के लिए बाहर गया हुआ था। जब लौटा तो उसने तीनों की लाशें देखी और वह चिल्लाने लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

हरियाणा का रहने वाला है परिवार

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़े आए तो उन्होंने घर में 3 लाशें देखी और बेटे को बेहोश देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि मृतकों के नाम 53 वर्षीय राजेश, 47 वर्षीय कोमल, 23 वर्षीय कविता है। आज मृतक पति-पत्नी की मैरिज एनिवर्सरी थी। पीड़ित परिवार मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे, लेकिन पिछले कई सालों से परिवार दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में रह रहा था। प्राथमिक जांच में तीनों की गर्दन पर चाकू के वार के निशान मिले हैं।न घर में किसी तरह की तोड़-फोड़ हुई है। न ही लूटपाट के सबूत मिले हैं। पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन

दिल्ली में ट्रपल मर्डर पर बोले केजरीवाल

दिल्ली में ट्रपल मर्डर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नेबसराय के घर में घुसकर 3 हत्याएं कर कर दी गईं। बेहद दर्दनाक और डराने वाली घटना है। दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी डरावनी खबरों से हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। घर बर्बाद हो रहे हैं। मासूम जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। जिम्मेदार लोग चुपचाप सब होता देख रहे। क्या केंद्र सरकार चुप्पी साधकर दिल्ली की कानून व्यवस्था को दम तोड़ते देखती रहेगी? क्या दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा नहीं है? केंद्र सरकार दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए क्या कर रही?

विज्ञापन

केंद्र सरकार दिल्लीवालों को सुरक्षा देने में फेल

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी ट्रिपल मर्डर की वारदात को लेकर केंद्र सरकार को टारगेट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज सुबह नेबसराय में ट्रिपल मर्डर हुआ। दिल्ली में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, गोलियां चल रही रही हैं, खुलेआम नशा बिक रहा है। केंद्र सरकार की दिल्ली में एक ही जिम्मेदारी है- दिल्ली वालों को सुरक्षा देना। वो अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में फेल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ