---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली एयरपोर्ट से तस्कर तौफीक समेत दो लोग गिरफ्तार, इंडियन मुजहिद्दीन से निकला कनेक्शन

Gold smuggler arrest at delhi airport: दिल्ली पुलिस कर्नाटक के भटकल पहुंच चुकी है, जहां पुलिस ने तौफीक की पत्नी वशिक से पूछताछ की है। वशिक ने पुलिस को बताया कि रियाज भटकल, यासीन भटकल और इकबाल भटकल रिश्ते में उसके भाई हैं।

---विज्ञापन---

Gold smuggler arrest at delhi airport: दिल्ली एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान काकू तौफीक और हयान कोला के रूप में हुई है। काकू से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला कि वह इंडियन मुजहिद्दीन के संस्थापक रियाज भटकल का जीजा है। कस्टम विभाग ने मामले की जांच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को सौंप दी है।

तस्कर निकला आतंकी का जीजा

बताया जा रहा है कि आंतकी गतिविधि के लिए तौफीक सोने की तस्करी कर रहा था। दिल्ली पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कस्टम विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सोने की तस्करी करने वाला तौफीक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर जांच के दौरान तौफीक समेत दो लोगों को पकड़ा गया। जांच में पता चला की वह तो रियाज भटकल का जीजा है।

---विज्ञापन---

कर्नाटक के भटकल पहुंची पुलिस

अब पुलिस उससे इंडियन मुजाहिद्दीन समेत अन्य आतंकी गतिविधियों की जानकारी निकालने में जुटी है। पुलिस के अनुसार तौफीक कर्नाटक के भटकल का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस भटकल पहुंच चुकी है, जहां पुलिस ने तौफीक की पत्नी वशिक से भी पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो उसने पुलिस को बताया कि रियाज भटकल, यासीन भटकल और इकबाल भटकल रिश्ते में उसके भाई हैं।

---विज्ञापन---

मुंबई में किसी व्यक्ति से संपर्क में हैं आरोपी

अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि दोनों मुंबई में किसी व्यक्ति से संपर्क में हैं। उनके पास से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। संवेदनशील मामला होने के चलते फिलहाल पुलिस मामले में अधिक जानकारी शेयर नहीं कर रही। पुलिस के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि वह अन्य किन लोगों से संपर्क में हैं और उनका क्या करने की योजना है। पुलिस को शक है कि आरोपी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए सोने की तस्करी कर रहे थे।

First published on: Mar 03, 2024 10:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola