News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से रविवार को जंतर-मंतर पर ‘घर रोजगार बचाओ आंदोलन’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि अगर इन्हें वोट दिए तो एक साल के अंदर ही ये आपकी झुग्गियां तोड़ देंगे। मुझे नहीं पता था कि ये छह महीने के अंदर ही तोड़ देंगे।
सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले मैंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कहा था कि आप उन्हें (भाजपा को) भूलकर भी वोट न दें, क्योंकि उनकी नज़र आपकी ज़मीन पर है। अगर आप उन्हें वोट देंगे तो वे एक साल के अंदर आपकी झुग्गियां तोड़ देंगे। मैंने कहा था कि वे एक साल में तोड़ेंगे, लेकिन उन्होंने पांच महीने में ही दिल्ली को बर्बाद कर दिया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने बुलडोजर चलाकर दिल्ली को बर्बाद कर दिया। 50 डिग्री सेल्सियस में वे गरीबों की झुग्गियां तोड़ रहे हैं, जिससे वे सड़क पर चलने के लिए भी लाचार हो गए हैं। गरीब आदमी अपनी झुग्गी के पास ही काम करता है, अगर झुग्गी टूटती है तो उसकी रोजी-रोटी भी बर्बाद हो जाती है। उन्होंने खौलते हुए तेल में झुग्गीवालों को छोड़ दिया है।
#WATCH | Delhi: On AAP’s protest against the demolition of slums, AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, “Before the elections, I released a video saying that you should not vote for them (BJP), even by mistake, because their eyes are on your land. If you vote for them, they… pic.twitter.com/guKMBKDaU6
— ANI (@ANI) June 29, 2025
---विज्ञापन---
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने आप लोगों को ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ की गारंटी दी थी, लेकिन उनका मतलब ‘जहां झुग्गी, वहां मैदान’ था और अब इन्होंने झुग्गियां तोड़कर मैदान बना दिया है। मोदी जी की गारंटी झूठी है। अब आप लोग ध्यान रखना कि कभी भी मोदी जी की झूठी गारंटियों पर भरोसा नहीं करना है।
कांग्रेस और बीजेपी दोनों भाई-बहन हैं‼️
75 साल में इन्होंने कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी पर बात नहीं की। ये केवल लूटने का काम करते हैं।
दिल्ली की झुग्गियों में 40 लाख लोग रहते हैं, अगर ये इकट्ठे हो गए तो किसी की औक़ात नहीं है जो आपकी झुग्गी तोड़ने आ जाये।
---विज्ञापन---अब मोदी की गारंटी… pic.twitter.com/BkVL2h95B8
— AAP (@AamAadmiParty) June 29, 2025
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों भाई-बहन हैं। 75 साल में इन्होंने कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी पर बात नहीं की। ये केवल लूटने का काम करते हैं। दिल्ली की झुग्गियों में 40 लाख लोग रहते हैं, अगर ये इकट्ठे हो गए तो किसी की औकात नहीं है कि आपकी झुग्गी तोड़ने आ जाए। अब मोदी की गारंटी पर कभी विश्वास मत करना, मोदी की गारंटी झूठी और फर्जी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।