आप विधायक दुर्गेश पाठक का बड़ा बयान, कहा- शिवलिंग को फव्वारे का रूप देकर भाजपा ने किया आहत
Edited By Amit Kasana

AAP MLA Durgesh Pathak
Edited By Amit Kasana

AAP MLA Durgesh Pathak
नई दिल्ली: आप विधायक दुर्गेश पाठक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली में शिवलिंग को फव्वारे का रूप देकर भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी क्षेत्र के एक चौराहे पर शिवलिंग को फव्वारे का रूप दिया गया है।
आप नेता ने आगे कहा कि हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए एलजी विनय कुमार सक्सेना को सस्पेंड करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश से इस बारे में हमें हज़ारों लोगों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में G-20 हो रहा है। ऐसे में भाजपा से शिव भक्त बहुत क्रोधित हैं।
दुर्गेश पाठक ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह फोटो एनडीएमसी क्षेत्र का है, जो केंद्र के अधीन आता है। वहां के एक चौराहे पर शिवलिंग को फव्वारे की शक्ल दी गई है। प्रेस वार्ता में आप नेता नितिन त्यागी ने कहा कि एक फोटो में एलजी साहब जूते पहनकर शिवलिंग की तरफ उंगली दिखा रहे हैं। यह उनके गलत स्वभाव को दिखाता है। जबकि हमारे अथर्ववेद में लिखा हुआ है कि शिवलिंग छह दिशाओं में है।
आप नेता ने कहा कि हाल ही में आई फिल्म आदिपुरुष को भाजपा वालों ने खूब प्रमोट किया, जिसमें बहुत खराब भाषा का प्रयोग हुआ था। क्या भाजपा वाले बच्चों में यही संस्कार भरना चाहते हैं? भाजपा धर्म का ढिंढोरा पीटती फिरती है, उसे यह नहीं पता कि धर्म का अनादर क्या होता है
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: