Delhi News: आठ घंटे हुई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ
Edited By Amit Kasana

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज
Edited By Amit Kasana

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से बुधवार को दिल्ली पुलिस ने आठ घंटे पूछताछ की। रात करीब आठ बजे वह आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के दफ्तर से इनोवा कार में बाहर आती दिखी। मीडिया को देख वह अपने बालों से चेहरा छिपाते नजर आई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उनसे सुकेश व उसके काम के बारे में वह क्या जानती हैं इस बारे में कई सवाल किए।
#WATCH | Actor Jacqueline Fernandez leaves from the EOW office in Delhi after over 8 hours of questioning
She was summoned in the conman Sukesh Chandrashekhar money Laundering case pic.twitter.com/mJ8mmz4Pmp
— ANI (@ANI) September 14, 2022
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें तलब किया था। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। फिर भी, उसने अपने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना चुना और इसके बावजूद वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: