दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत

Amanatullah Khan
विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी। आप विधायक के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति में कथित अनियमितताओं, धन के दुरुपयोग और आधिकारिक पद के दुरुपयोग का आरोप है।

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को एक लाख रुपये के जमानती मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर जमानत दे दी।

16 सितंबर को किया गया था गिरफ्तार

राउज एवेन्यू की सीबीआई की विशेष अदालत ने वक्फ बोर्ड के फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आप विधायक अमानतुल्ला खान से पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया थ। विधायक को 16 सितंबर को एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को अमानतुल्लाह खान के सहयोगियों के परिसरों के अलावा उनके आवास पर दिन भर की छापेमारी की थी। एसीबी ने अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेड के दौरान एसीबी की टीम को अवैध हथियार भी मिले।

बताया जा रहा है कि ये हथियार अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिले और ये लाइसेंसी नहीं हैं। एसीबी की टीम ने जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड की थी। इसके पहले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा “वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें #ACB ने बुलाया है, चलो फिर बुलावा आया है!” बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।

विज्ञापन

भारी मात्रा में मिला कैश 

ACB के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान के मामले में साउथ दिल्ली की एक नई लोकेशन पर छापेमारी की गई जहां पर भारी मात्रा में कैश की बरामदगी हुई। इससे पहले एंटी करप्शन ब्रांच के मुताबिक, जिस हामिद अली के घर से पिस्टल बरामद हुई है, उसके खिलाफ साउथ ईस्ट जिले में ही मामला दर्ज कराया जा रहा है। वहीं एक लोकेशन पर सर्च करने के दौरान एंटी करप्शन ब्रांच के एक एसीपी के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी हुई जिसके एक मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ