सीएम बघेल ने दी प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात, डायल 100/112 के लिए मिलेंगे 400 नए वाहन

CM Bhupesh Baghel, dial 100/112 medical emergency, dial 100/112 News, Chhattisgarh News, Raipur News
विज्ञापन

रायपुर: आपातकालीन स्थिति में पुलिस रिस्पांस इमरजेंसी सेवा के रूप में मदद करने वाली डायल 100/112 सेवा के लिए पुलिस को 400 नए वाहन मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में इसकी खरीदी के लिए वित्त विभाग ने 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इन वाहनों को प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा जाएगा। वर्ष 2018 में इस योजना को 11 जिलों में लागू किया गया था। इसके लिए 252 वाहनों का क्रय किया गया था।

गंभीर परिस्थितियों में मिलेगी मदद

राज्य सरकार की ओर से 2018 में क्रय किये गए अधिकांश वाहनों ने अपना माइलेज पूरा कर लिया है और कुछ वाहन इसे आगामी कुछ महीने में पूर्ण कर लेंगे। ऐसे में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी जिलों में संचालित करने के लिए नवीन वाहनों की आवश्यकता थी। जेम की वेबसाइट पर वाहनों की उपलब्धता एवं दरों के आधार पर शासन द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुरूप केंद्रीय क्रय समिति के निर्णय के उपरांत जेम में ऑनलाइन प्रदाय आदेश के माध्यम से वाहनों का क्रय होगा। प्रदेश के सभी जिलों को इस उपयोगी योजना के अंतर्गत गंभीर परिस्थितियों में काफी मदद मिलेगी।

Advertisment

योजना को पूरे राज्य में किया जाएगा संचालित

उल्लेखनीय है कि आपात स्थितियों में यह सेवा बहुत उपयोगी साबित हुई है और इसके माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में नागरिकों को आपात मदद त्वरित रूप से मिली है। अब इस सेवा अंतर्गत 400 अतिरिक्त वाहन जुड़ने से यह इमरजेंसी सेवा और भी मजबूत होगी तथा अधिकतम नागरिकों तक इसके लाभ मिल पाएंगे। अत: इस योजना की उपयोगिता को देखते हुए इसको संपूर्ण राज्य में संचालित करने के लिए शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है तथा राज्य सरकार द्वारा इसके अनुरूप ही नवीन वाहनों की खरीदी का प्रावधान किया गया।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ