Chhattisgarh Naxalite Attack : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी घटना सामने आई है। नक्सलियों के हमले में सीआईएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए।
यह मामला सुकमा जिले के जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए सिलगेर से टेकुलगुडेम जाने वाले रास्ते पर आईईडी लगाया था। वहीं, सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी का अग्रिम दल ट्रक और बाइक से आरओपी ड्यूटी के लिए टेकुलगुडेम की ओर जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा बलों का ट्रक आईईडी की चपेट में आ गया।
हमले में बाकी जवान सुरक्षित
नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। ये जवान ट्रक के चालक और सह चालक थे। शहीद जवानों के नाम विष्णु आर और शैलेंद्र हैं। इस अटैक में बाकी जवान सुरक्षित हैं। जवानों के पार्थिव शरीर को निकाला जा रहा है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
नकली नोट और प्रिंटर मशीन बरामद
आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने आज ही नकली नोट और प्रिंटर मशीन समेत हथियार बरामद किए थे। नक्सलियों की ओर से मार्केट में नकली नोटों को खपाने के लिए ग्रामीणों से झांसा दिया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है।