रायपुर: सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम में रायपुर के एक नौवीं कक्षा के छात्र का चयन हुआ है। छात्र का नाम अदित है जो डीडी नगर का रहने वाला है। अदित ने कुदरती मीठी पत्ती स्टीविया की पत्ती से गिलास बनाया है। इस स्कीम के तहत देश भर के 60 चिल्ड्रन साइंटिस्ट का सलेक्शन हुआ है। वे नवंबर में जापान जाएंगे।
अदित ने अपने रिसर्च प्रोडक्ट को विज्ञान भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रगति मैदान में एग्जीबिट किया है। बातचीत के दौरान अदित ने बताया कि साइंस और टेक्नोलॉजी में शुरू से ही मेरी रुचि रही है। मेरी रुचि को देखते हुए हमेशा मेरे माता-पिता और अध्यापकों का सपोर्ट मिलता रहा है। अदित के आने-जाने और ठहरने का पूरा खर्चा सरकार वहन करेगी। अदित के माता-पिता मंजू सिंह और दीपेंद्र सिंह दोनों रविवि में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
मिठास ऐसी कि बच्चे भी पी लेंगे
अदित ने बताया, कोरोना के समय काढ़े की डिमांड बढ़ गई थी। लेकिन बच्चों को काढ़े का कड़वापन नहीं पसंद आता है। तब मैंने इस पर काम करना शुरू किया। कागज के गिलास में स्टीविया पाउडर के घोल की परत लगाई है। एक निश्चित तापमान में गर्म काढ़े को डालते ही यह घुलने लगेगा और जिससे काढ़े में मिठास आ जाएगी। इसकी लागत 12 से 15 रुपए है लेकिन बल्क में बनाने पर 4 से 5 रुपए हो सकती है। गिलास को कार्टून से कवर किया है जिससे पकड़ने में गर्म न लगे।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ चुनाव: नक्सल प्रभावित इलाके फिर बने सिर दर्द, तोड़ निकालने में जुटा प्रशासन
एशिया स्तर पर आयोजित सेमिनार में लेंगे हिस्सा
विज्ञान में जापान-एशिया युवा परिवर्तन कार्यक्रम जापान और अन्य एशियाई देशों के बीच एक सहयोगी प्रयास है। यह प्रोग्राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है। जापान में यह बच्चे एशिया स्तर पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न देशों से आए छात्र अपने ज्ञान का आदान-प्रदान करेंगे। जिससे इन बच्चों को दूसरे देशों में हो रहे अनुसंधान आदि की जानकारी मिल सकेगी। इस सेमिनार के समापन के बाद जापान के विभिन्न शहरों में बच्चों का भ्रमण कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines