रायपुर: मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के दौरा किया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरूआत कुरूद विधानसभा के हंचलपुर गौठान के निरीक्षण से की। यहां पर महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के अंतर्गत आजीविका संवर्धन के लिए 71।91 लाख रूपए की लागत से शेड निर्माण किया गया है। गौठान में अलग-अलग गतिविधियां महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं।
गौठान के अंतर्गत गोबर पेंट इकाई का भी संचालन किया जा रहा है। चंचल महिला स्व सहायता समूह द्वारा यहां पर प्राकृतिक गोबर पेंट का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक यहां 1200 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का उत्पादन और 300 लीटर का विक्रय हो चुका है जिससे समूह को 67,500 रूपए की आय हुई है।
जैविक खाद निर्माण का कार्य करते हुए यहां पर 730.68 क्विंटल गोबर खरीदी की जा चुकी है। इससे महिला समूह को 2। लाख 72 हजार रूपए की आय प्राप्त हुई है। हंचलपुर गौठान में केचुआ उत्पादन करते हुए महामाया कृषक अभिरुचि महिला स्व सहायता समूह 35।24 क्विंटल केंचुआ उत्पादन कर चुकी है और इसमें से 21 क्विंटल केंचुआ का बिक्री से समूह को 5 लाख 51 हजार रूपए का लाभ हुआ है।
इन गतिविधियों के साथ यहां पर मशरूम उत्पादन,बकरी पालन, मुर्गी पालन, अण्डा विक्रय, मछली पालन के कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करते हुए गौठान में गोबर पेंट निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा।
इस दौरान महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines