CG: बुद्ध जयंती पर रायपुर में नहीं मिलेगा मांस, विकास विभाग के आदेश पर बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Meat Sale Totaly Ban in Raipur: छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगम रायपुर के पूरे परिक्षेत्र में 23 मई 2024 गुरुवार को मांस बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। विकास विभाग के आदेश के अनुसार बुद्ध जयंती पर्व के मौके पर रायपुर की सभी बूचड़खानें और मांस बिक्री दुकानें बंद रहेगी।

Meat Sale Totaly Ban in Raipur

Meat Sale Totaly Ban in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जनता के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नगर पालिक निगम रायपुर के पूरे परिक्षेत्र में 23 मई 2024 गुरुवार को मांस बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 23 मई को बुद्ध जयंती पर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के आदेश के अनुसार बुद्ध जयंती पर्व के मौके पर रायपुर की सभी बूचड़खानें और मांस बिक्री दुकानें बंद रहेगी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में साफ-साफ शब्दों में लिखा है कि रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र की सभी बूचड़खानों और मांस बिक्री दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध लगा रहेगा। विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि बुद्ध जयंती पर्व के मौके पर अगर कोई भी दुकान में मांस बिक्री करते पाई गई तो, तुरंत उस दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुनाक का सारा मांस जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

आदेश के खिलाफ जाने पर होगी कार्रवाई

इसके साथ ही बताया गया है कि बुद्ध जयंती पर्व पर रायपुर के सभी जोन में स्वास्थ्य अधिकारी ने और जॉन स्वच्छता निरीक्षक की टीम तैनात रहेगी। ये टीम परिक्षेत्र में मांस बिक्री प्रतिबंध आदेश के परिपालन को सुनिश्चित करेगी। बता दें कि इसके पहले ही छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने महावीर जयंती पर्व 21 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मांस बिक्री प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ