Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

माओवादी टॉप कमांडर आनंद बालकृष्ण मुठभेड़ में ढेर, 30 साल से था सक्रिय

Chattisgargh News: बीजापुर के नेशनल पार्क के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक और माओवादी कमांडर आनंद बालकृष्ण को मार गिराया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 5, 2025 17:01
chattisgargh news, maoist chhattisgarh, Latest News, छत्तीसगढ़ खबर, माओवादी कमांडर, ताजा खबर
सुरक्षाबलों ने माओवादी कमांडर को किया ढेर

Chattisgargh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में माओवादी सेंट्रल कमेटी का टॉप कमांडर सुधाकर आनंद बालकृष्ण एनकाउंटर में मारा गया। बताया जा रहा है कि आनंद 30 साल से सक्रिय माओवादी था।

तेलंगाना स्टेट कमेटी का सक्रिय सदस्य था आनंद

बीजापुर के नेशनल पार्क के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक और माओवादी कमांडर आनंद बालकृष्ण को मार गिराया है। सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि मारा गया आननंद तेलंगाना स्टेट कमेटी का सक्रिय सदस्य था। सुरक्षाबलों ने मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन कई नक्सली मारे गए हैं। लेकिन अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2025 04:07 PM