Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय बुधवार को बस्तर संभाग के दौरे गए। इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले सीएम साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह दंतेवाड़ा से ही लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी काफी तंज किए। सीएम साय ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस एक डूबती नैया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दंतेवाड़ा में हुंकार
इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लिया। इसके बाद फिर कार्यकता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबती नौका है, बिखराव की वजह से इस पार्टी की नाव में छेद हो रहा है और पानी भर रहा है। लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भुपेश बघेल के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा तक नहीं।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जिसका पुलिस अधिकारियों से कनेक्शन, जानें क्या?
सीएम साय का कांग्रेस पर तंज
अपने संबोधन में सीएम साय ने कहा कि देश में 60 सालों तक शासन करने वाली 138 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी से आज हमारा देश मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि अकेले दंतेवाड़ा जिले में 400 से अधिक कांग्रेसियों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय के सामने जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ली।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
8 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
11 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
18 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
19 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
19 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines