Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh weather

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दोनों जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

राज्य में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 561.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 514.6 मिमी, मुंगेली में 454.2 मिमी, राजनांदगांव में 471.8 मिमी और सुकमा में 499.6 मिमी बारिश 1 जुलाई से 19 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि सरगुजा में केवल 161.8 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे की स्थिति को बताता है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 438.3 मिमी औसत बारिश हुई है, जो सामान्य है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ