छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज, महासमुंद में लाखों रुपये के गंजे सहित 3 गिरफ्तार

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। हाल ही में महासमुंद जिले में लाखों रुपये के गंजे के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt (4)

Chhattisgarh Vishnudev Sai Govt: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं, राज्य में जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा भी लगातार काम किया जा रहा है। इन दिनों महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में बड़े लेवल पर अवैध शराब निर्माण, बिक्री और मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत बीते दिन 3 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

महासमुंद रेलवे स्टेशन से 3 गिरफ्तार

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश के अनुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं मादक पदार्थ के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी के तहत जिले में गुरुवार को महासमुंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफर्म- 1 से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा आबकारी विभाग को सूचना मिली कि 3 व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध तौर घूम रहे हैं। जानकारी मिलते ही आबकारी टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

20.370 किलो गांजा बरामद

पकड़े गए तीनों संदिग्ध व्यक्तियों के पास से कलीनुमा मादक पदार्थ बरामद किया गया हैं। पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों बताया कि वह मादक पदार्थ के तस्कर हैं। गिरफ्तार होने वालों व्यक्तियों की पहचान श्याम सिंह (38), जीवन सिंह सिसोदिया (31) और शिवलाल सिंह (30) रूप में हुई है। ये तीनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले है। पुलिस को इनके पास से कुल 20.370 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी मार्केट वेल्यू 2,03,700 रुपये हैं। तीनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जिला जेल महासमुंद में भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ