Chhattisgarh में दर्दनाक हादसा, बीजापुर में नाव पलटने से स्वास्थ्यकर्मी की मौत
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

बीजापुर: छत्तीसगगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी में सोमवार की देर शाम एक नाव पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बह गए। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जिंदगी बचा ली, लेकिन एक फार्मासिस्ट की डूबने से मौत हो गई। गोतोखोरों की टीम ने शव बरामद कर लिया है।
यह मामला भैरमगढ़ ब्लॉक का है, जहां बीएमओ भैरमगढ़ आदित्य साहू ने बताया, मेडिकल टीम छोटी नाव से इंद्रावती नदी पार कर नक्सल प्रभावित गांव कौशलनार गई हुई थी। वहां से लौटते समय सोमवार की देर शाम नाव बीच नदी में पलट गई। कुछ लोगों ने किसी तरह से तैरकर नदी पार कर अपनी जान बचा ली, लेकिन फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक नदी में डूब गए।
इलाके के ग्रामीणों और स्टाफ ने इसकी सूचना जिले के अफसरों और थाना के जवानों को दी। हालांकि, देर रात होने की वजह से गोताखोरों की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। मंगलवार सुबह फिर से टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे फार्मासिस्ट का शव बरामद किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: