Chhattisgarh GST Team Action On Gutkha Factory: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के विकास और आमजन के हितों से जुड़े काम कर रही है। इसके साथ-साथ ही सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी काफी सख्त है। दरअसल, राज्य जीएसटी के ई वे बिल की जांच टीम ने दुर्ग जिले के चंद्रखुरी में चल रहे अघोषित गुटखा फैक्ट्री पर सख्त कार्रवाई की है। पहले तो गुटखा फैक्ट्री के लोगों ने जीएसटी टीम को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ ही लिया।
जीएसटी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
यह घटना 1 मार्च की है, जीएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए चंद्रखुरी में चल रही गुटखा फैक्ट्री पता लगाया। हालांकि, गुटखा फैक्ट्री के कर्मचारियों ने जीएसटी टीम से बचने और उन्हें चकमा देने की काफी कोशिश की और गाड़ी में पैकिंग मटेरियल को जला दिया। इसके बाद भी जीएसटी टीम ने उन्हें रंगे हाथ अवैध गुटखा फैक्ट्री में पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर टीम को फेमस ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी, तंबाकू आदि बरामद हुए। इसके साथ ही फैक्ट्री में गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मिक्सर मशीन भी मिली। इन सभी सामग्री को टीम ने जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि इस अवैध गुटखा फैक्ट्री के मालिक की एक और फैक्ट्री राजनांद गांव में भी है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खातों में कब आएंगे महतारी वंदन योजना के पैसे? खुद CM विष्णु देव साय ने बताया
छत्तीसगढ़ में गुटखा और तंबाकू पर सबसे ज्यादा टैक्स
बता दें कि छत्तीसगढ़ में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर जीएसटी का स्लैब सबसे ज्यादा है। टैक्स के अलावा गुटखा और तंबाकू पर सेस भी लगता है। इसलिए इनमें टैक्सी चोरी के मामले भी काफी अधिक होते हैं। छत्तीसगढ़ जीएसटी की टीम की पैनी नजर हमेशा इस तरह के मामलों पर रहती है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines