CG: बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर्स को घेरा

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पीडिया जंगल में शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों के जवानों ने जंगल में नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर लिया है।

Chhattisgarh Naxalites Encounter

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा जंगल में नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर लिया गया है। पीडिया के जंगल में यह मुठभेड़ वेस्ट बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों और भारतीय जवानों के बीच चल रही है। अभी तक इस मुठभेड़ में किसी के भी मरने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

बड़े नक्सली लीडर्स के जवानों ने घेरा 

सेना को जानकारी मिली थी कि गंगालूर इलाके के पीडिया जंगल में वेस्ट बस्तर डिवीजन कमेटी के बड़े नक्सली लीडर्स का जमावड़ा लगा हुआ है। इसमें हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा और पापाराव समेत DVCM, DKSZC, ACM कैडर के बड़े कई नक्सली लीडर्स शामिल हैं। जानकारी मिलते ही बीजापुर और सुकमा सहित दंतेवाड़ा की फोर्स ने पीडिया जंगल में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन

बीजापुर एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि

इस जॉइंट ऑपरेशन में DRG, STF और CRPF की कोबरा बटालियन सहित फोर्ट के 1200 से ज्यादा जवानों ने जंगल में नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। जिसका भारतीय जवानों ने भी जवाब देना शुरू किया। सूत्रों के माने तो इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ