एक झटके में 'मौत की नींद' सो गए 18 लोग; छत्तीसगढ़ में पिकअप एक्सीडेंट की असली वजह आई सामने

Chhattisgarh Kawardha Pickup Accident Update: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आज एक दर्दनाक हादसे ने एक झटके में 18 लोगों की जान ले ली। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने 18 लोगों की जान लाने वाले इस हादसे की असली वजह के बारे में बताया है।

Broken breaths in the battle of life
विज्ञापन

Chhattisgarh Kawardha Pickup Accident Update: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में  हुए दर्दनाक हादसे की असली वजह सामने आ गई है। हादसा पिकअप की ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इस हादसे में इस हादसे में 14 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी है। इस हादसे में एक झटके अंदर 18 लोगों की जान चली गई। कवर्धा के रुख्मीदादर से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस सेमहरा गांव लौट रहे 40 आदीवासी मजदूरों से भरी पिकअप बहापानी के पास 20 फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में मौके पर 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल ले जाते हुए 3 और मजदूरों ने दम तोड़ दिया। 18 लोगों की जान लाने वाले इस हादसे की असली वजह सामने आ गई, जिसके बारे में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी दी है।

 

विज्ञापन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी जानकारी

कवर्धा हादसे के पीछे की वजह बताते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कवर्धा जिले के कुतगुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में 18 लोगो के मौत ने दिल झंझोर कर रख दिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि जानकारी मिली है कि पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इस दुर्घटना का जांच में सारी बाते साफ होगी। फिलहाल प्रशासन अभी घयालों की जांच और परिजनों पर ध्यान है।

विज्ञापन

मृतकों के परिवार के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार 

इसके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हादसे के जान गवाने वाले और घायल लोगों के परिवार के साथ खड़ी है। सरकार हर संभव प्रयास के साथ परिजनों की मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि जांच में जो भी सामने आएगा, सरकार कार्यवाई करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा जी लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं। सरकार हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ