Chhattisgarh Madrasa Board Exam 2024 Update: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य में मदरसा बोर्ड परीक्षा के पहले वाले डेट शीट में संशोधन किया गया है, जिसके तहत मदरसा बोर्ड परीक्षा 2024 अब 14 मई 2024 से शुरू होगी। इसमें हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी कोरेस्पोंडेंस कोर्स एग्जाम 2024 और उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2024 भी शामिल है। इस बात की घोषणा छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर की तरफ से की गई है।
चुनाव के कारण संशोधित हुआ परीक्षा का डेट शीट
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के प्रभारी सचिव पीपी द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर की गई घोषणा में बताया गया कि प्रदेश में 3 चरणों में मतदान होगा। इस घोषणा के बाद तीनों चरणों के वोटिंग डेट को ध्यान में रखते हुए एग्जाम के डेट शीट संशोधित किया गया है। 14 मई से छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, जो कि 27 मई तक चलेगी। एग्जाम की टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। राज्य के सभी जिलों में एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ से होगा शिकायतों का समाधान, नोडल अधिकारियों से जानिए कैसे?
सामने आई नई डेटशीट
हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी कोरेंसपोंडेंस कोर्स के एग्जाम डेट की बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हाईस्कूल का 14 मई को विशिष्ट उर्दू, 16 मई को साइंस, 18 मई को सोशल साइंस, 20 मई को मैथ्स, 22 मई को जनरल इंग्लिश या संस्कृत और 24 मई को सामान्य हिन्दी का पेपर होगा। वहीं हायर सेकेंडरी का एग्जाम 14 मई को सामान्य हिन्दी या जनरल इंग्लिश, 16 मई को भूगोल, लेखा शास्त्र, रसायन, 18 मई को गणित, बायो साइंस, अर्थ शास्त्र, 20 मई को पॉलिटिकल साइंस, 22 मई को विशिष्ट उर्दू, 24 मई को सोशल साइंस, 27 मई को फिजिक्स, इतिहास और बिजनेस स्टडीज के पेपर होंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines