कोरचोली के जंगल में देर रात तक चली मुठभेड़, 13 नक्सली हुए ढेर, मौके से मिले ऑटोमेटिक हथियार

Chhattisgarh Korcholi Encounter 13 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के कोरचोली जंगल में हुई मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मौके से पुलिस को कई ऑटोमेटिक हथियार मिले हैं।

Chhattisgarh Korcholi Encounter 13 Naxalites Killed

मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Korcholi Encounter 13 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्थित कोरचोली जंगल से एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इस जंगल में मंगलवार को राज्य पुलिस और फोर्स के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही थी। यह मुठभेड़ देर रात तक चलती रही। मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से 10 नक्सलियों के शव मिले थे। आज सुबह सर्चिंग के दौरान 3 और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसी के साथ इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 13 हो गई है।

विज्ञापन

13 नक्सली हुए ढ़ेर

मालूम हो कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरचोली जंगल नक्सलियों का झुंड कुछ बड़ा प्लान कर रहा है। जानकारी मिलते ही राज्य पुलिस डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन की संयुक्त टीम जंगल में नक्सलियों की तलाशी में निकल पड़ी। तलाशी के दौरान नक्सलियों ने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद नक्सलियों और भारतीय जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर रात तक चली। मुठभेड़ खत्म होने के बाद देर रात पुलिस ने घटनास्थल से 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके बाद बुधवार सुबह फिर से जंगल की तलाशी ली गई, जिसमें 3 और नक्सलियों के शव मिले।

विज्ञापन

मौके से बरामद हुए ऑटोमेटिक हथियार

इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों को काफी सफलता मिली और उन्होंने 13 नक्सलियों को मार गिराया। इन सभी नक्सलियों के शव को बीजापुर जिला मुख्यालय में लाया गया है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापाराव को भी ढ़ेर किया गया है। फिलहाल इन शवों की पहचान की जा रही है। इस दौरान मौके से पुलिस को AK-47 और LMG जैसे ऑटोमेटिक हथियार मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ