'विद्यार्थियों के लिए जरूरी है मातृभाषा का ज्ञान', समारोह में बोले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका

Chhattisgarh Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ वैशाली नगर भिलाई में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए।

Chhattisgarh Governor Ramen Deka (2)

Chhattisgarh Governor Ramen Deka: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश में कई जन कल्याण योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका भी उनका साथ दे रहे है। हाल ही में राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ वैशाली नगर भिलाई में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में उन्होंने अलग-अलग के 24 एक्सीलेंट टीचर्स को सम्मानिक किया।

‘विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान जरूरी’

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल डेका ने कहा कि किसी के भी जीवन में शिक्षक की भूमिका अब सिर्फ ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। शिक्षक विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और समाज की जिम्मेदारियों के लिए जागरूक भी बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों के लिए यह गर्व की बात होती है कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण विद्यार्थियों का जीवन बेहतर हो रहा है। शिक्षकों की इस मेहनत की वजह से राज्य में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊंचा हो रहा है। विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने समारोह में शामिल सभी शिक्षकों से कहा कि आप सब ने जैसे अब तक विद्यार्थियों को शिक्षित और सशक्त बनाया है, इसी तरह से समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बच्चों का भविष्य सुधरते रहें।

समाज में शिक्षकों का सम्मान

वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि समाज में शिक्षकों का सम्मान पौराणिक काल से चलता चला आ रहा हैं। विद्यार्थियों को सही ज्ञान देते हुए नए राष्ट्र निर्माण करने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान में शिक्षक विद्यार्थियों की भावनाओं को समझकर विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास जगाने का काम कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ