Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं दी तरफ से आए दिन कोई न कोई बयान सामने आ रहे हैं। हालांकि इस समय राजनीतिक उथल-पथल के बीच राज्य की जनता की परेशानियों पर लोगों का ध्यान ही नहीं जा पा रहा है। कुछ दिनों पहले ही दुर्ग में नौजवानों के साथ भौकाली ठगी हुई, जिस पर अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है।
नौजवानों को डिप्टी सीएम की सलाह
राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुर्ग में हुई भौकाली दिखाकर ठगी करने वाली घटना को लेकर कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है कोई भी मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खींचवा सकता हैं। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि नौजवानों को प्रक्रिया में रहकर नौकरी हासिल करनी चाहिए। किसी के मंत्री, नेता और विधायक के साथ फोटो दिखाकर नौकरी लगाने वालों से सावधान रहें और इस तरह के लोगों को पैसे देने जैसे मूर्खतापूर्ण काम करने की हड़बड़ाहट छोड़ दें। क्योंकि नेता को चिट्ठी देने से कोई काम नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: CG Lok Sabha Election: पहले ही दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, रचा इतिहास
बीजापुर IED ब्लास्ट पर क्या बोले डिप्टी सीएम
इसके साथ ही उन्होंने बीजापुर में हुए IED ब्लास्ट पर भी बात की और कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर IED बीछे हुए हैं। ये IED किसी को नहीं पहचानते, फिर चाहे वो कोई ग्रामीण हो या कोई जवान हो। IED ब्लास्ट के बाद जो तस्वीरें सामने आती हैं उसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने IED बिछाने वालों से अपील है कि वो ऐसा ना करें।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines