Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

‘काम में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी लेट-लतीफी’, डिप्टी CM का नगरीय प्रशासन अधिकारियों को सख्त निर्देश

CG Deputy CM Arun Sao Strict Instructions: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बीते दिन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Jul 3, 2024 15:20
CG Deputy CM Arun Sao Strict Instructions

CG Deputy CM Arun Sao Strict Instructions: छत्तीसगढ़ की विष्णुवेद साय सरकार द्वारा प्रदेश में अनुशसन को बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी तहत डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बीते दिन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री अरुण साव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए। बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव ने सभी आयुक्त और सीएमओ को निर्देश देते हुए शहरों के सुनियोजित और संतुलित विकास के लिए काम करने का निर्देश दिया है।

---विज्ञापन---

डिप्टी सीएम अरुण साव का निर्देश

इस बैठक संबोधित करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी नगर निगमों के आयुक्तों और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरों के संतुलित और सुनियोजित विकास के लिए काम करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में भी बदलाव करते हुए परिणाम के अनुसार काम करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बिजनेस करना हुआ आसान, CM की पहल पर एक क्लिक पर मिलेगी क्लीयरेंस

हर महीने होगी काम की समीक्षा  

इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव ने आयुक्तों और सीएमओ को स्वच्छता पर खास ध्यान देने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वे में हर निकाय की रैंकिंग में सुधार आना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब से हर महीने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि काम में लापरवाही और लेट-लतीफी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही उन्होंने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

First published on: Jul 03, 2024 03:20 PM

संबंधित खबरें