CG: 300 दिनों तक आंदोलन बाद भी खाली थे जिनके हाथ, CM विष्णुदेव साय ने पूरी की उनकी मांग

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। यहां किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (18)

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने संवेदनशील व्यवहार के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। वह अक्सर अपने संवेदनशीलता के चलते लोगों की समस्याओं को भाप लेते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने शनिवार को किया है। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय से आज उनके रायपुर निवास कार्यालय में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ की आश्रित महिलाओं ने मुलाकात की। इस दौरान इन लोगों ने सीएम विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीएम साय ने सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। यहां किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।

विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय ने पूरी की मांग

दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ की आश्रित महिलाओं का कहना है कि वह लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं, लेकिन आज उन्हें सम्मान मिला है। क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी पीड़ा समझी और उन्हें बड़ी राहत दी। बता दें कि 16 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय और बाकी की कैबिनेट ने दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति का फैसला लिया था। मालूम हो कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे थे।

विज्ञापन

300 दिनों तक आंदोलन बाद भी खाली थे हाथ

संघ के सदस्यों ने बताया कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की तरफ से पिछली सरकार के कार्यकाल में 300 से अधिक दिनों तक लगातार आंदोलन किया गया था। इसमें उन्होंने अलग-अलग तरीके से सरकार सामने प्रदर्शन किया और अपनी मांगे रखी थी। लेकिन इतना सबकुछ करने के बाद भी परिणाम उनके हक में नहीं आया। लेकिन साय सरकार ने उनकी परेशानी समक्षी और लंबे समय बाद उन्हें न्याय मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ