Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Farmers Gift: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णु देवसाय सरकार लगातार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों के लिए एक फैसला लिया गया है, जिसके तहत एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति का नाम ‘छत्तीसगढ़ द्वारा मात्र दो माह की अल्पावधि’ है। विष्णु देवसाय सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के किसान बेहद खुश हैं। किसानों की माने तो यह उनके लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। हाल ही में इस समिति के जरिए सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को 2 साल के बकाया धान बोनस की राशि का भुगतान किया है। इसके साथ ही सीएम साय ने धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का भुगतान किया है।
CM का किसानों को तोहफा
सीएम विष्णुदेव साय ने किसानों को धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी और 2 साल के बकाया धान बोनस के लिए 3,716 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय बीते दिन नारायणपुर में किसान संगठन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जोरदार ढंग से मुख्यमंत्री साय स्वागत अभिनंदन किया। सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को लेकर किसानों संगठनों के पदाधिकारियों का कहा कि उन्होंने यह सोचा नहीं था कि धान खरीदी और बकाया बोनस को लेकर विष्णु देव सरकार इतनी तेजी से फैसला लेकर उसे लागू भी कर देगी। पीएम मोदी की गारंटी के अनुसार किसानों के हित से जुड़े मामलों पर तेजी के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू किया है।
यह भी पढ़ें: Rojgar Mela: देश में पीएम मोदी ने बांटी नौकरियां, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने जताया आभार
क्या बोले सीएम विष्णुदेव साय?
वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का उल्लेख किया। इसके बाद सीएम साय ने कहा कि अन्नदाताओं का भला करेंगे, तभी तो जीवन चक्र चलेगा। पीएम मोदी सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दूरस्थ वनांचल में रहने वाले आदिवासी समाज, खासकर पिछड़ी जनजाति के लोगों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की है। छत्तीसगढ़ में पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों में पक्का मकान, रोड, नाली, बिजली-पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इन लोगों के लिए 11 योजनाएं लागू की हैं, जिसको लेकर काम तेजी से किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines