छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय का भूपेश बघेल पर बड़ा बयान, महादेव एप स्कैम से जुड़ा मामला

CM Vishnudev Sai Big Statement For Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महादेव एप स्कैम मामले में सीएम भूपेश बघेल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

CM Vishnudev Sai Big Statement For Bhupesh Baghel
विज्ञापन

CM Vishnudev Sai Big Statement For Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा को लेकर लगातार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान हमेशा सीएम साय पूर्व सीएम भुपेश बघेल और कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को कोरबा के करतला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महादेव एप स्कैम को लेकर सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने तो यहां कह दिया कि महादेव एप मामले में भूपेश बघेल का नाम समय आने पर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन

भूपेश बघेल पर सीएम साय का बड़ा बयान

मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल और महादेव एप के सवाल पर कहा कि मामले में जांच चल रही है और एजेंसी अपना काम कर रही है। महादेव एप में आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो रही है। अगर इस मामले में भूपेश बघेल का नाम समय आया तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी हार दिख रही है, इसलिए वह बौखलाई हुई है। बौखलाहट में उल्टे सीधे बयान दे रही हैं। इसका जवाब जनता उन्हें जरूर देगी।

देश में भाजपा को लेकर अच्छा वातावरण 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में भाजपा की लहर को लेकर कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश में भाजपा को लेकर काफी अच्छा वातावरण है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ही जीत दर्ज करेगी। इसके अलावा सीएम साय ने कोरबा जिले के करतला में आयोजित कार्यक्रम को श्रम उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे के साथ संबोधित किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ