मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों के साथ जमीन पर खाया भंडारा, लोग कर रहे तारीफ

CM Vishnudev Sai ate Bhandara With Common People: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय में गुरु के दर्शन के बाद आम लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भंडारा खाया।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (48)

CM Vishnudev Sai ate Bhandara With Common People: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने संवेदनशील स्वभाव के लिए लोगों के बीच काफी पंसद किए जाते हैं। एक बार फिर से सीएम विष्णुदेव साय ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके लिए हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय गुरु पुर्णिमा के मौके पर रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय में गुरु के दर्शन करने पहुंचे। यहा उन्होंने गुरु के दर्शन के बाद गुरु दर्शन करने आए सभी लोगों के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

सीएम साय ने जमीन पर खाया भंडारा

जब सीएम साय भंडारा प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों के बीच पंगत में बैठने गए तो सभी उन्हें खुशी और हैरत भरी नरजों के साथ देखने लगे। उनके पास बैठे लोगों को इस दृशय पर यकीन ही नहीं हो रहा था। इस दौरान सीएम साय के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शामिल थे। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस काम के लिए सीएम साय की खूब तारीफ कर रहे है। लोगों का कहना है कि जहां कई नेता पूरी सिक्योरिटी के साथ रहते हुए आम लोगों से मिलना और बात करना पसंद नहीं करते हैं, वहीं सीएम साय आम लोगों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं।

सीएम साय की घोषणा

सीएम साय ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पाटेश्वर धाम में ब्रम्हलीन गुरुदेव राम जानकी दास की समाधि निर्माण कराने का निर्देश दे दिया है। साथ ही मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाईट लगाने और श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम विष्णुदेव साय ने जुगेंरा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास की सीटों को 50 से बढ़ाकर 100 करने का भी एलान किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ