Collector-SP Conference: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस जारी है। कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम साय ने कानून व्यवस्था की समीक्षा ली। उन्होंने राजनांदगांव रेंज पुलिस को अपराध रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, रेंज में कुछ जगहों पर अच्छे काम हुए हैं। त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्रवाई हुई है, लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, जिले से अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायतें मिली हैं। आरोपियों को पुलिस संरक्षण होने का आरोप लगाया जाता है। अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिए। कई जगहों में जांच को लेकर काफी आक्रोश है। शिकायत मिलती है की जांच टीम सही से जांच नहीं कर रही है। अधिकारी जांच में मौजूद नहीं रहते हैं। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। काम में बिलकुल भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
दुर्ग पुलिस ज्यादा मेहनत की जरूरत
इसके बाद सीएम साय ने दुर्ग रेंज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नही है। कई मामलों में आरोपी फरार हैं, इस पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
ट्रेनिंग लेकर खुद को अपडेट करें
किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। ऐसी गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पे न हो बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें। जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पर ना हो, बल्कि वास्तव में हो। नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें। वहीं, बिलासपुर पुलिस रेंज के कामकाज की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इतने में संतोष नहीं करना है। हमारी सरकार सुशासन देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पिछले सालों की तुलना में अपराध में कमी आई है, लेकिन जिला बदर और प्रतिबंधात्मक संबधी कार्रवाई रुकनी नही चाहिए। हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए, ऐसे केस जल्दी सॉल्व करें।
ये भी पढ़ें- CM विष्णुदेव साय की पहल पर बाढ़ से बचे 2 दर्जन से अधिक गांव, ओडिशा से मिली खास मदद
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines