---विज्ञापन---

Chhattisgarh: नहीं रहे विधायक मनोज मंडावी, CM भूपेश ने की राजकीय शोक की घोषणा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद राज्य शासन द्वारा एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। राजधानी रायपुर और कांकेर में आज राजकीय शोक रहेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि मंत्री […]

---विज्ञापन---
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद राज्य शासन द्वारा एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। राजधानी रायपुर और कांकेर में आज राजकीय शोक रहेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
बता दें कि मंत्री मनोज मंडावी शनिवार की रात धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वहीं रविवार की सुबह उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मनोज मंडावी को मृत घोषित कर दिया।

सीएम भूपेश ने किया एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान

चारामा के पास स्थित पैतृक नाथियानवा गांव में मनोज मंडावी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष के निधन की खबर के बाद प्रदेश में शोक की लहर है। सीएम भूपेश बघेल ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

 

कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने किया दुःख व्यक्त

कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी नाथिया नवागांव पहुंचे। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज मंडावी उनके घर के सदस्य थे। उनका इस तरह चला जाना परिवार के लिए काफी दुखद है। इस दौरान वह भावुक भी हो गए।

---विज्ञापन---

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे नाथिया नवा गांव

विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम नाथिया नवा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे।

बस्तर में वे दमदार एवं दबंग नेता थे। मैं दक्षिण बस्तर से और वे उत्तर बस्तर में हमलोगों ने साथ में काम किया है। वह अर्जुन सिंह के समय से स्व अजीत जोगी के साथ में मंत्री पटल में मंत्री थे। हमलोग लगातार राजनीति में साथ-साथ चले।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 16, 2022 12:49 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola