---विज्ञापन---

CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली बस्तर की जूडो चैंपियन हेमबती, तैयारियों की दी जानकारी

CM Sai Met Judo Champion Hembati Nag: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बेटी राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

---विज्ञापन---

CM Sai Met Judo Champion Hembati Nag: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने मुलाकात की। कोंडागांव की बेटी हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया था। हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

हेमबती नाग ने कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी। इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की एडवाइस दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने हेमबती नाग को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  1 जनवरी से नए टाइम टेबल से दौड़ेंगी 130 ट्रेनें; लिस्ट में छत्तीसगढ़ की ये 8 प्रमुख ट्रेनें शामिल

First published on: Dec 31, 2024 02:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola