छत्तीसगढ़ में ठगों की खैर नहीं, चिटफंड कंपनी का एक और भगोड़ा डायरेक्टर गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चिटफंड कंपनियों के आरोपी डायरेक्टरों के गिरफ्तारी की कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी डायरेक्टर शशांक बी भापकर को पुणे महाराष्ट्र से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, चिटफंड कंपनी के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ में कुल 19 एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय में पूरे जिले से इस चिटफंड कंपनी से कुल 21,684 आवेदन में लगभग 84,75,30,217 रुपये रकम वापसी के लिए आवेदन किया गया है।
बता दें कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा चिटफंड कंपनियों के आरोपियों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सूचना मिली कि साईं प्रसाद कंपनी का एक आरोपी डायरेक्टर पुणे महाराष्ट्र में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तत्काल रवाना हुई। टीम ने लगातार 8 दिनों तक पुणे महाराष्ट्र में कैम्प कर साइबर सेल की तकनीकी टीम की मदद से आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार, चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद लिमिटेड प्रार्थी और निवेशकों के रुपयों को निर्धारित अवधि में दोगुना करने का लालच देकर जमा करवाया. समय पूरा होने के बाद भी उक्त रकम को वापस नहीं किया गया जिसके बाद प्रार्थी छेदीलाल साहू निवासी ग्राम मल्लिन की रिपोर्ट पर उक्त चिटफंड कंपनी के खिलाफ चौकी लवन में मामला दर्ज किया गया। कलेक्टर कार्यालय में पूरे जिले से इस चिटफंड कंपनी से निवेशकों द्वारा कुल 21,684 आवेदन में लगभग 84,75,30,217 रुपये रकम वापसी के लिए आवेदन किया गया है।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी डायरेक्टर शशांक बी.भापकर से अभी पूछताछ जारी है। पूर्व में चिटफंड कंपनी के 2 आरोपी डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकार पुलिस सफलतापूर्वक चिटफंड कंपनी के तीनों आरोपी डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: