Chhattisgarh: हाथियों के दल ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
Edited By Yashodhan Sharma

हाथी
Edited By Yashodhan Sharma

हाथी
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के ग्राम खमरिया में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक का नाम रघुवीर भोर है, जो जंगल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया, जिसने उसे कुचल दिया और इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की जान चली गई। मृतक रघुवीर भोर सुबह के वक्त जंगल की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उसका सामने हाथियों के दल से हो गया। रघुवीर कुछ समझ पाता तब तक समूह में से एक हाथी ने उसे कुचल दिया जिससे उसका दर्दनाक अंत हो गया।
दरअसल, पसान रेंज में पिछले कुछ दिनों से 24 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। आसपास फसल भी बर्बाद कर रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की माने तो हाथियों के इस एरिया में आने के बाद से उनका जीना हराम हो गया है। हाथी कहीं फसल बर्बाद कर रहा है तो किसी के घर को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचा रहा है।
लगातार हाथी गांव के आसपास वितरण करते नजर आ ही जाते हैं जिससे उनको खतरा बना हुआ है। ग्रामीण चाहते हैं कि वन विभाग साथियों को रेस्क्यू कर इस क्षेत्र से दूसरी ओर खदेड़ा जाए ताकि वह राहत की सांस ले सके। वहीं ग्रामीण की हाथी के हमले से मौत के बाद रेंजर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के परिजनों को मुआवजा राशि देने के साथ ही गांव के आसपास जंगल ना जाने के लिए मुनादी कराई ताकि कोई हाथी का शिकार ना हो सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: