छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज, भारत समेत 12 देशों ने लिया भाग

Chhattisgarh Badminton
विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार बैडमिंटन की अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है। इसमें जापान, मलेशिया, यूएस, मालदीव, मॉरीशस और भारत देश के कुल मिलाकर 967 खिलाड़ियों ने शिरकत की हैं। यानी कि इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और भविष्य के लिए बेहतर अवसर तलाशने पहुंचे हैं।

अभी पढ़ें – अमरोहा में आधार कार्ड दिखाने के बाद ही दावत खाने दी, आधे से ज्यादा बाराती लौटे भूखे, देखें

विज्ञापन

प्रदेश के 18 खिलाड़ी मैदान में उतरे

वहीं प्रदेश से 18 खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं। मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2022 का आयोजन रायपुर के बैडमिंटन एरिना ग्राउंड में किया गया हैं। खास बात जीतने वाले खिलाड़ी को 13 लाख की इनामी राशि दी जाएगी।

25 सितंबर को होगा फाइनल

25 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। अन्य देशों की तुलना में छत्तीसगढ़ में परफॉमेंस की बात करें तो गुरुवार को मैच के तीसरे दिन भी छत्तीसगढ़ का परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा।

विज्ञापन

आयोजकों ने प्रदेश में इतनी बड़ी प्रतियोगिता का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल विभाग को दिया। वहीं अन्य देशों से आए खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ के खेल संस्कृति की सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ