Viral Video: अमरोहा में आधार कार्ड दिखाने के बाद ही दावत खाने दी, आधे से ज्यादा बाराती लौटे भूखे, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बारात (Barat) में खाना खाने आए बारातियों को आधार कार्ड (Aadhar Card) देखने के बाद ही पांडाल में घुस कर दावत खाने की। इसके कारण आधे से ज्यादा बाराती बिना दावत खाए ही लौट गए। दावत के दौरान अचानक हुई यह व्यवस्था पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
बारात में अचानक लोगों की गिनती बढ़ने के कारण लड़की पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने सिर्फ उन्हीं बारातियों को प्रवेश दिया, जिन्होंने अपना आधार कार्ड दिखाया। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं था, उन्हें भूखे पेट ही वापस लौटना पड़ा। घटना अमरोहा के आमदपुर थाना क्षेत्र की है। मोहल्ला हसनपुर में 21 सितंबर को दो घरों में बारात आई थी। बताया गया है कि एक बारात में खाना शुरू हो गया, जबकि दूसरी बारात में शुरू हो गया था। तभी दोनों बारातों के मेहमान एक ही बारात के खाने पर टूट पड़े। कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। तभी लड़की पक्ष के एक रिश्तेदार को यह तरकीब सूझी।
उसने लड़की पक्ष से कहा कि मेहमानों का आधार कार्ड चेक करो। अपने पक्ष का होने पर ही खाना खाने की अनुमति दो। बस फिर क्या था। लड़की पक्ष के लोग गेट पर कब्जा करके खड़े हो गए। एक-एक करके आधार कार्ड की जांच की गई। जांच के दौरान जिन मेहमानों के पास आधार कार्ड नहीं मिला, उन्हें दावात खाने नहीं दी गई। बाकी को वापस लौटा दिया। गेट पर खड़े होकर बारातियों के आधार जांच रहे लोगों का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर वायरल कर दिया।
अभी पढ़ें – Breaking: सचिन पायलट बन सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में ऐलान संभव
बताया जा रहा है कि आधार कार्ड चेक करने की व्यवस्था का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। आरोप लगाया कि यह मेहमानों की बेईज्जती है। उन्होंने हंगामा किया। इस पर लड़की पक्ष के कुछ बुजुर्गों ने मामले को शांत कराया। उन्हें समझाकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। बेहरहाल हुआ जो भी, लेकिन आधार कार्ड देखने के बाद ही दावत खाने देने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का मुद्दा बन गई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: