जयपुर: राजस्थान से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में अब छात्रसंघ चुनावों का बीगुल बज चुका है। राजस्थान के भी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होंगे। 27 अगस्त को वोटों की गिनती होगी। बता दें कि प्रदेश में दो साल बाद हो छात्रसंघ चुना रहे हैं। पिछले दो साल कोरोना की वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे।

बता दें कि सीएम गहलोत ने बीते शुक्रवार को ट्वीट करते हुए चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि, “आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। छात्र संगठनों की मांग को देखते हुए और विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने के वास्ते विभाग को निर्देश दिए गए हैं।”

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1550510807288795138?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1550510807288795138%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Findia%2Frajasthan%2Fstory%2Fstudent-election-in-rajasthan-cm-ashok-gehlot-ntc-1504542-2022-07-23

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बीते दो शैक्षणिक सत्र में छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए गए थे। छात्रों से जुड़े संगठन लंबे समय से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। आमतौर पर हर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद अगस्त माह में छात्र संघ चुनाव होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ