सूदखोर ने 45 साल की दलित महिला को न्यूड करके सड़क पर घुमाया; बेटे से चेहरे पर कराया पेशाब

School Teacher Sexually Assault Girl Child

File Photo

Bihar Patna Woman Assaulted Brutally: बिहार की राजधानी पटना के इलाके से हैवानियत की एक कहानी सामने आई है। यहां एक सूदखोर ने 45 साल की दलित महिला को न सिर्फ जी भरकर पीटा, बल्कि नंगा करके सड़क पर घुमाया। इतना ही नहीं अपने बेटे से उसके मुह पर पेशाब भी कराया। इस संबंध में पीड़ित महिला की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने महिला की तरफ से लगाए गए सिर्फ मारपीट के आरोप की पुष्टि की है।

विज्ञापन
  • पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पड़ते एक गांव में शनिवार देर रात का है वाकया, पुलिस ने सिर्फ मारपीट की पुष्टि की

  • एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी

वाकया पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पड़ते एक गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार शनिवार देर रात घर से निकली दो महिलाएं नजदीक ही हैंड पम्प के पास खड़ी थीं, तभी वहां प्रमोद सिंह और उसका बेटा आए। उन्होंने आते ही लगभग 45 साल की एक महिला को गाली देते हुए उसके पति को बंध बनाए जाने की जानकारी दी। जब वह प्रमाेद के साथ उसके घर पर पहुंची तो वहां उसका पति कहीं नजर नहीं आया और इससे पहले कि कुछ समझ में आता, बाप-बेटे दोनों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं प्रमोद सिंह ने बेटे से उसके (महिला) मुंह पर पेशाब कराया और उसे को नंगा करके सड़क पर दौड़ा लिया। बड़ी मुश्किल से वह वहां से बचकर निकली और खुसरूपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए खुसरूपुर के पीएचसी में भर्ती कराया। इस बारे में डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि शिकातकर्ता महिला के मुताबिक उसने प्रमोद सिंह से किसी को 9 हजार रुपए कर्ज दिलवाया था। 1500 रुपए खुद भी लिए थे। अपना कर्ज तो वह लौटा चुकी, लेकिन प्रमोद दूसरे को दिए 9 हजार रुपए भी उसी से मांगने लग गया। उसने मना कर दिया तो इसके बाद घर ले जाकर ज्यादती की है।

विज्ञापन

हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी ने महिला के साथ सिर्फ मारपीट की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पेशाब पिलाने और नंगा करने का आरोप गलत साबित हो रहा है। हालांकि फिलहाल खुसरूपुर थाने में उसकी शिकायत के आधार पर एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज करके आगे की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ