मुंह खोला तो बेटी को मार देंगे, धमकी देकर 3 महीने बधंक बना हवस मिटाई...रेप पीड़िता का दर्द छलका

Jaipur Crime News, Rajasthan Crime News, Jaipur News, Crime News, Rajasthan News
विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान के जयपुर से अगवा कर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। मुंह खोला तो बेटी को मार देंगे, धमकी देकर 3 महीने तक बधंक बनाकर हवस मिटाता रहा। पीड़िता ने सोडाला थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।

बुआ की बीमारी का बताकर साथ ले गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक सोडाला की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। 24 अप्रैल को उसके बुआ के बेटे ने उसे फोन किया। बुआ की तबीयत खराब होने की बताकर मिलने को लेकर उसे लेने राकड़ी सोडाला आने की कही। बच्ची के साथ पहुंचने पर बुआ का बेटा बाइक पर बैठाकर उसको गुर्जर की थड़ी ले गया। वहां उसे काले रंग के शीशों की खड़ी बोलेरो में बैठाया। बोलेरो में पहले से ही बैठे पांच-छह आदमी उसे किडनैप कर रेनवाल ले गए।

Advertisment

विरोध करने पर दे रहा था धमकी

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर रेप किया और विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने करीब 3 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ देहशोषण किया। 19 सितम्बर को किसी तरह से महिला आरोपी के चुंगल से भागकर परिजनों को आपबीती सुनाई। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाने को लेकर फोन पर धमकियां मिलनी शुरू हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ