---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Video: बिहार में जब मैदान से निकलने लगे एक के बाद एक शराब से भरे मटके…जानें क्या है पूरा माजरा

Bihar News: बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन के पास उस समय स्थिति बेहद असमंजस की बन गई जब यहां खुले मैदान से एक के बाद एक शराब से भरे मटके निकलने लगे। शराबबंदी के बीच हाल ही में जहरीली शराब पीने से 66 लोगों की मौत के बाद अब यहां बड़ी संख्या में शराब के […]

---विज्ञापन---

Bihar News: बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन के पास उस समय स्थिति बेहद असमंजस की बन गई जब यहां खुले मैदान से एक के बाद एक शराब से भरे मटके निकलने लगे। शराबबंदी के बीच हाल ही में जहरीली शराब पीने से 66 लोगों की मौत के बाद अब यहां बड़ी संख्या में शराब के मटके निकलना राज्य में शराबबंदी होने का मखौल तो उड़ाती है। वहीं, स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी कलई खोलती है।

---विज्ञापन---

शराब बनाने की फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दानापुर रेलवे स्टेशन के पास अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। घटनास्थल पर छापेमारी की तो पुलिस के होश उड़ गए। यहां स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर खुले मैदान में जमीन में गड़े शराब के मटके बरामद हुए।

फिलहाल मामले में गिरफ्तारी नहीं

बिहार पुलिस के एएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां रेड मारी है। यहां खुले मैदान में शराब बनाने का काम हो रहा था। उन्होंने कहा कि हमें यहां महुआ से भरे मटके बरामद हुए हैं। जो गैरकानूनी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

साल 2016 में पूर्ण शराबबंदी हुई थी

गौरतलब है कि बिहार में साल 2016 में पूर्ण शराबबंदी की गई थी। यहां लगातार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहें हैं। साल 2021 में कुल करीब 60 हजार से अधिक लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी।

 

First published on: Dec 19, 2022 05:17 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola