बिहार में खूनी खेल: 400 रुपये के लिए 3 लोगों की हत्या, एक लड़ रहा जिंदगी-मौत की जंग
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bihar crime News: (अमिताभ ओझा): बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दो पक्षों में एक मामूली विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। जांच में सामने आया है कि विवाद महज 400 रुपये का था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला पटना से सटे फतुहा क्षेत्र का है। यहां दो पक्षो में गुरुवार देर रात फायरिंग हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सनसनी फैल गई। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि फतुहा के सुरंगपार गांव में वारदात में प्रदीप कुमार (35), शैलेश कुमार (40) और जय सिंह (50) की मौत हो गई है, जबकि 32 साल का युवक पिंटू कुमार जख्मी है।
एसएसपी ने बताया कि दूध के बकाया रुपयों को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस गोलीबारी में गोली लगने से एक पक्ष के दो और दुसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई। हालांकि परिवार वाले तीनों को जख्मी हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
दो लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है, जिन्हें पटना एनएमसीएच भेजा गया है। उधर, मौत की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। गांव में तनाव की स्थिति है। बताया जाता है कि दोनों गुट के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर काफी तनातनी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: