Bihar Weather: बिहार में कब दस्तक देगी सर्दी? मौसम विभाग ने दिया 7 दिन का अपडेट

Bihar Weather: 8 नवंबर के लिए मौसम विभाग ने अपडेट दिया, कई शहरों में आज मौसम शुष्क रहेगा। जानिए अगले 7 दिनों तक राज्य में कैसा मौसम रहेगा, राज्य में सर्दी कब तक दस्तक देगी?

Bihar Weather
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में छठ के बाद मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 8 नवंबर को भी पिछले दिनों की तरह ही मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक हफ्ते में ठंड पड़ने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। दो दिनों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, राज्य की हवा में प्रदूषण बढ़ा है, इस दौरान पटना का AQI 248 दर्ज किया गया।

बिहार का तापमान

दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, उत्तर बिहार में तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के पास तक जा सकता है। एक हफ्ते बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में पछुआ हवा चल रही है, जो मौसम में बदलाव लाने का काम करती है। हालांकि अभी हवा की रफ्तार धीमी है।

Advertisment

कहां कितना तापमान?

पिछले 24 घंटे में बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.8°C मधुबनी में दर्ज किया गया। गोपालगंज 34°C , मोतिहारी 33.5°C, पुपारी 33.2°C, दरभंगा 32.6°C, मुजफ्फरपुर 30.4°C, सुपौल 32.8°C, छपरा 31.1°C, वैशाली 32.1°C, अगवानपुर 30.1°C, अररिया 32.6°C, पूर्णिया 32°C, बक्सर 32.5°C और नालंदा(राजगीर) 32°C दर्ज किया गया।

Bihar Weather

विज्ञापन

वायु प्रदूषण की बात करें तो इसमें बहुत कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला है। गुरुवार को पटना का AQI ‘खराब’ श्रेणी में (248) दर्ज किया गया। बिहार के हाजीपुर में AQI 216, सीवान में 207, बेगूसराय में 200, मुजफ्फरपुर में 184, अररिया में 165 और पूर्णिया में 154 AQI दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ