बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय!, JDU समेत किस पार्टी को कितनी मिल सकती हैं सीटें

NDA Seat Sharing Formula : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इससे पहले बिहार में एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे पर आपसी सहमति बनती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला।

7 State Assembly By Election Result 2024

उपचुनाव के नतीजों से घबराई बीजेपी

विज्ञापन

NDA Seat Sharing Formula : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। इसे लेकर एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सीट बंटवारे पर विस्तार से बातचीत हुई। एनडीए के तहत बिहार में भाजपा और जेडीयू समेत कई छोटी पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। आइए जानते हैं कि जेडीयू समेत किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। सूत्रों का कहना है कि एनडीए के तहत चिराग पासवान के खाते में हाजीपुर समेत 4 सीटें आ सकती हैं। एलजेपी के उम्मीदवार चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जीत राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीटें मिलेंगी। साथ ही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पास चुनाव लड़ने के लिए 16 सीटें आ सकती हैं। भाजपा 18 लोकसभा सीटों पर तोल ठोंक सकती है।

विज्ञापन

चिराग पासवान ने एक्स पर किया पोस्ट

विज्ञापन

जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एनडीए के सदस्य के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। इसकी सूचना उचित समय आने पर दे दी जाएगी।

विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर होगा सीट बंटवारा

आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा और जेडीयू ने 17-17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि छह सीटें लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के खाते में आई थीं। चुनाव परिणाम में भाजपा ने 17, जेडीयू ने 16, एलजेपी ने 6 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव परिणाम के आधार पर ही इस बार जेडीयू को 16 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। दो गुटों में एलजेपी बंट गई है, इसलिए भतीजे चिराग पासवान के खाते में 4 और चाचा पशुपति पारस के खाते में एक सीटें आ सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ