---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: कौन हैं एमपी के वो तीन विधायक, जिन्हें मिला टिकट, दो उम्मीदवार रिपीट

Congress second list Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस बार कांग्रेस ने भाजपा की तर्ज पर विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो तीन विधायक, जिन्हें मध्य प्रदेश में उम्मीदवार घोषित किया गया।

Lok Sabha Election 2024 : देश में किसी भी दिन लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख का ऐलान हो सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने मंगलवार को दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 43 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किन तीन विधायकों का अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

भारतीय जनता की तरह ही कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतारा था और इस बार पार्टी ने पूर्व सीएम को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, जिनमें तीन विधायक भी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : पूर्व सीएम के बेटों को मिला टिकट, देखें कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कौन-कौन से दिग्गजों के नाम

कौन हैं ओमकार सिंह मरकाम

---विज्ञापन---

ओमकार सिंह मरकाम डिंडोरी विधानसभा से विधायक हैं। वे एक बार फिर मंडला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। राहुल गांधी के करीबी माने वाले ओमकार सिंह मरकाम कमलनाथ सरकार में मंत्री भी बने थे। उन्होंने लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीता था। साथ ही वे कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के मेंबर भी हैं।

कौन हैं सिद्धार्थ कुशवाहा

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ कुशवाहा वर्तमान में सतना से विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 2018 में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने 2022 में महापौर का चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए। इसके एक साल के बाद वे 2023 विधानसभा चुनाव में सतना से फिर उम्मीदवार बनाए गए। इस दौरान उनका सामना भाजपा के सांसद गणेश सिंह था, लेकिन सिद्धार्थ कुशवाहा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने इस बार उन्हें सतना लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढे़ं : EC को मिला चुनावी चंदा का ब्यौरा, SC के सख्त आदेश के बाद SBI ने सौंपा डेटा

---विज्ञापन---

भिंड से फूल सिंह बरैया

फूलसिंह बरैया वर्तमान में भांडेर सीट से विधायक हैं। वे अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार कांग्रेस ने भिंड लोकसभा सीट से फूलसिंह बरैया को उम्मीदवार घोषित किया है।

---विज्ञापन---

ये दो उम्मीदवार हुए रिपीट

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के पाले में सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा आई थी। साथ ही पार्टी ने बैतूल संसदीय क्षेत्र से राम टेकाम को दोबारा टिकट दिया है। वे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : फर्रुखाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी का विरोध, सलमान खुर्शीद का टिकट कटने के बाद क्या है चुनावी समीकरण?

देखें एमपी में घोषित उम्मीदवार की लिस्ट

---विज्ञापन---

छिंदवाड़ा : नकुलनाथ
बैतूल : रामू टेकाम
भिंड : फूल सिंह बरैया
मंडला : ओमकार सिंह मरकाम
सतना : सिद्धार्थ कुशवाहा
टीकमगढ़ : पंकज अहिरवार
सीधी : कमलेश्वर पटेल
देवास : राजेंद्र मालवीय
धार : राधेश्याम मुवेल
खरगोन : पोरलाल खरते

First published on: Mar 12, 2024 08:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola