'फेक न्‍यूज' फैलाने वाले ज‍िस यूट्यूबर को नीतीश कुमार ने भेजा जेल, BJP करेगी पार्टी में शाम‍िल

Bihar Youtuber Manish Kashyap BJP: मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा जॉइन करने जा रहे हैं। उन्हें बिहार CM नीतीश कुमार ने जेल भेजा था। तमिलनाडु में प्रवासियों के विवाद और हिंसा की वीडियो बनाकर मनीष विवादों में आए थे। जेल गए थे और कोर्ट से क्लीन चिट भी मिली थी।

Bihar Youtuber Manish Kashyap BJP Lok Sabha Election 2024

Bihar Youtuber Manish Kashyap

Youtuber Manish Kashyap Will Join BJP: बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप के भाजपा जॉइन करने की अटकलें हैं। वे आज सांसद और दिल्ली से प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ दिल्ली जाएंगे, जहां गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात होगी। इस दौरान उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन

चर्चा है कि मनीष कश्यप 12.30 में दिल्ली में भाजपा दफ्तर में पार्टी जॉइन करेंगे। वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि बिहार में NDA का चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा हाईकमान ने मनोज तिवारी को मनीष कश्यप को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसमें वे कामयाब भी हो गए। मनीष कश्यप को भाजपा में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपने या MLC बनाए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन

निर्दलीय चुनाव लड़ने से रोकने को चला दाव

सियासी गलियारों में चर्चा है कि मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव 2024 निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था। वे पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल के खिलाफ चुनावी रण में उतरे थे, लेकिन भाजपा हाईकमान ने दाव चलते हुए मनोज तिवारी को उनसे बात करने और उन्हें मनाने के लिए भेज दिया। इस जुगत में मनोज कामयाब भी हो गए। बता दें कि मनीष कश्यप के तेजस्वी यादव से हाथ मिलाने और RJD जॉइन करने की चर्चा भी सियासी गलियारों में उठी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

तमिलनाडु हिंसा वीडियो से सुर्खियों में आए थे

मनीष कश्यप उस समय सुर्खियों में आए थे, जिस समय तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों का विवाद छिड़ा था और मनीष कश्यप पर हिंसा का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगे थे। तमिलनाडु पुलिस उन्हें बिहार आकर गिरफ्तार करके ले गई थी। हालांकि तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया था, लेकिन उन्हें बिहार आकर भी बेऊर जेल में दिन बिताने पड़े थे। विवाद से निराश मनीष कश्यप ने ऐलान किया था कि वे चुनाव लड़कर संसद पहुंचेगे और जनसेवा करेंगे। साथ ही कहा था कि अगर किसी राजनीतिक दल से चुनाव टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय नामांकन भरेंगे। इसलिए वे पिछले कई दिन से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन

यूट्यूबर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हो चुका है। उन पर निर्दलीय चुनाव प्रचार करते हुए कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा। आरोप है कि उन्होंने पूर्वी चंपारण इलाके में नरकटिया बाजार और बाबा बैकुंठनाथ धाम में पुलिस की परमिशन के बिना चुनाव प्रचार किया। इस मामले में दरपा पुलिस थाने में यूट्यूबर समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। कार्रवाई CO ऋषभ सिंह यादव की शिकायत पर हुई थी और थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने केस की जांच की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ