---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar: लोजपा रामविलास के नेता हुलास पांडे के घर ED की रेड, आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला

ED carried searches at three locations linked to Hulas Pandey:  ईडी सूत्रों के अनुसार अहम दस्तावेज मिलने के बाद जांच एजेंसी ने पांडे के यहां रेड की है। वह बाहुबली नेता सुनील पांडे के छोटे भाई हैं।

---विज्ञापन---

ED carried searches at three locations linked to Hulas Pandey: लोजपा रामविलास के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी हुलास पांडे के ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। शुक्रवार को पटना स्थित एक्सप्रेशन एग्जॉटिका अपार्टमेंट में हुलास के घर ईडी की टीम पहुंची। टीम ने फ्लैट के हर कमरे को खंगाला। ईडी की टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले में हुलास के घर पर ये रेड की गई है।

पूर्व विधायक और बाहुबली नेता के तीन ठिकानों पर एक साथ रेड से बिहार की राजनीति में हड़कंप 

जानकारी के अनुसार हुलास पांडे के पटना में दो और बेंगलुरु के एक ठिकाने पर एक साथ ED की टीम ने छापेमारी की है। पांडे से जुड़े तीन जगहों पर एक साथ ईडी की रेड ने बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। बता दें बिहार की राजनीति में पांडे का अलग ही रौब है, पूर्व विधायक और बाहुबली नेताओं में उनकी गिनती होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘अगर पुलिस की लाठी चलेगी तो…’, BPSC स्टूडेंट्स के मार्च पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सुनील पांडे के भाई हैं हुलास पांडे 

ईडी सूत्रों के अनुसार अहम दस्तावेज मिलने के बाद जांच एजेंसी ने पांडे के यहां रेड की है। वह बाहुबली नेता सुनील पांडे के छोटे भाई हैं। बतादें सुनील पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, पांडे के दूसरे भाई संतोष पांडे का कंस्ट्रक्शन का बड़ा कारोबार है। हुलास पांडे रोहतास जिले के नावाडिह गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता कामेश्वर पांडे की हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें: Bihar: पटना के पाटलिपुत्र स्कूल की एलुमनाई मीट में जुटे पुराने छात्र, यादें हुईं ताजा

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2024 03:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola