बिहार में नगर निकाय चुनाव का अंतिम चरण संपन्न, 30 दिसंबर को मतगणना

बिहार निकाय चुनाव

बिहार निकाय चुनाव

विज्ञापन

अमिताभ ओझा,पटना: बिहार में बुधवार को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। आज हुए द्वितीय चरण में राज्य के 23 जिलों के 17 नगर निगम दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत के प्रतिनिधियों के लिए मतदाताओं ने मतदान किया।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज के मतदान में निरोधात्मक कार्रवाई की गई 40 कारतूस जब्त किए गए। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए देश जिलों में पर्याप्त मात्रा में बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मुख्यालय स्तर से नियमित मतदान कार्यों का अनुसरण किया गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या मे पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

Advertisment

आज हुए मतदान की मतगणना 30 दिसंबर को होंगी। पटना सहित 17 नगर निगम मे लगभग 70 साल बाद आम जनता ने मेयर के लिए मतदान किया है। इससे पहले चुने गए पार्षद ही मेयर का चुनाव करते थे। आज पटना मे मतदान में राज्यपाल फागु सिंह चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव के अलावा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने भी मतदान किया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ