Bihar: थाने पहुंचे शख्स ने SP के सामने खोली पोल, अधिकारी ने ASI को लगाई फटकार, वीडियो वायरल

इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में शख्स एसपी को कहते हुए सुनाई दे रहा है कि बरसोई में खुलेआम हेरोइन को बेचा जा रहा है।

एसपी वैभव

प्रिंस गुप्ता, कटिहार

विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी है, लेकिन फिर भी यहां अवैध रूप से शराब बिक रही है। इसी तरह यहां खुलेआम स्मैक, गांजा समेत अन्य नशीला पदार्थ बिक रहा है। इस बात से परेशान एक शख्स कटिहार थाने पहुंचा। यहां कटिहार एसपी वैभव शर्मा को उसने बताया कि एरिया में कहां खुलेआम नशीला पदार्थ बिक रहा है। यह सुनकर एसपी के होश उड़ गए।

विज्ञापन

इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में शख्स एसपी को कहते हुए सुनाई दे रहा है कि बरसोई में खुलेआम हेरोइन को बेचा जाता है। वह बोला कि अगर पुलिस चाहे तो इलाके में कोई चप्पल तक चोरी नहीं हो सकती। लेकिन यहां स्मैक समेत अन्य नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। शख्स का आरोप था कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही से यह संभव हो रहा है।

विज्ञापन

एसपी संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ ले सकते हैं एक्शन 

इस पर एसपी कटिहार वैभव शर्मा भड़क गए। वीडियो में उनके आसपास कई और पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दे रहे हैं। शख्स की बात सुनकर उन्होंने जिम्मेदार पुलिस अधिकारी एक एएसआई की तरफ देखकर बोले-सून रहे हो ना? आप कर नहीं पा रहे हो…तभी ऐसा हो रहा है। अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि एसपी साहब स्मैक माफियाओं के खिलाफ संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ एक्शन लेने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवाल

सूत्रों के अनुसार एसपी इलाके में बिक रहे नशीला पदर्थों के आरोपों से बेहद नाराज हैं। वह इलाके में नशीला पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने वाले हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ